• Fri. Nov 13th, 2026

शेरगढ़ में नाबालिग किशोरी से घर मे घुसकर जबरन दुष्कर्म

Byvijay.singhal1233

Jul 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने को धमकी दी। थाना मांट के एक गांव के रहने वाले माता-पिता किसी कार्य से चार जुलाई को गाजियाबाद गए हुए थे। घर पर दो बेटी एक बेटा को छोड़कर चले गए। पीछे से आए युवक कमल पुत्र लखन लाल निवासी बसई खुर्द थाना शेरगढ़ ने नाबालिग किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी। जब माता-पिता घर लौटे तो मामले की जानकारी हुई, पिता ने थाना मांट में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया और बयानों के आधार पर युवक को गिरफ्तार करने के प्रायस किए जा रहे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.