हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में तैनात उन शिक्षकों के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है जो बिना किसी सूचना या स्वीकृत अवकाश के लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने ऐसे 21 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची जारी करते हुए उन्हें सेवा समाप्ति का अंतिम अवसर प्रदान किया है। जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, अगले 15 दिन के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए कार्यालय से जारी सूची में कुछ शिक्षक तो वर्ष 2015, 2017 और 2020 से ही विद्यालय नहीं आए हैं। विभाग का मानना है कि इन शिक्षकों की न तो पद पर कार्य करने की इच्छा है और न ही शासकीय सेवा में कोई रुचि रह गई है। बार-बार भेजे गए नोटिस और पत्रों का भी इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है। सूची में चौमुहां, नौहझील, नंदगांव, फरह, बलदेव और गोवर्धन ब्लॉक के स्कूलों में तैनात शिक्षक शामिल हैं। रतन कीर्ति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा, शिक्षकों ने बार-बार भेजे गए नोटिस और पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया है। लंबे समय से ये अनुपस्थित चल रहे हैं। अंतिम नोटिस दिया गया है। 15 दिन के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
