हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब किसी भी तरह की सामग्री, पेड़ा और मिठाई फेंककर चढ़ाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को ऐसा न करने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए हैं। यह निर्णय मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर लिया गया है। देशभर से आने वाले श्रद्धालु अक्सर प्रसाद, माला और पेड़ा अपने आराध्य को जगमोहन की ओर फेंककर अर्पित करते हैं। इससे प्रसाद और अन्य सामग्री नीचे गिरकर पैरों में आती है। पैरों में आने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। इसे रोकने के लिए हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने यह पाबंदी लगाई है। कमेटी के निर्देश पर मंदिर प्रबंधन ने मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर के चौक तक और जगमोहन की मुख्य दीवार पर बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सचेत किया गया है। बोर्ड में स्पष्ट लिखा है कि ठाकुरजी को किसी भी तरह की सामग्री, मिठाई या पेड़ा फेंककर न चढ़ाएं। फेंककर चढ़ाना पूरी तरह से निषेध और दंडनीय है। आगामी समय में तुलसी और फूल माला को फेंककर चढ़ाने पर भी प्रतिबंध लग सकता है। मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने इस निर्णय के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु ठाकुरजी पर जो प्रसाद और पेड़ा फेंककर चढ़ाते हैं, वह अक्सर उनके सिर में लगता है। यह सामग्री पैरों में भी आती है, जिससे श्रद्धालुओं के फिसलने का खतरा रहता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
7455095736
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सामग्री व प्रसाद फेंककर चढ़ाने पर लगा प्रतिबंध
