• Fri. Nov 27th, 2026

राजिस्थान के छात्रों के दल के साथ आए रसोईया ने की आत्महत्या

Byvijay.singhal1233

Oct 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन के रुक्मिणी विहार के गोकुलधाम होटल परिसर में एक रसोइया ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह राजस्थान से आए छात्रों के दल के साथ खाना बनाने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी 35 वर्षीय पवित्र रॉय के रूप में हुई है। वह राजस्थान के बालोतरा जिले के सिवाना स्थित भगवती छात्रावास के करीब 50 छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण दल का हिस्सा था। पवित्र रॉय ने होटल परिसर स्थित पार्क के बाथरूम में फांसी लगाई। सुबह छात्रों के बाथरूम जाने पर घटना का पता चला। होटल प्रबंधक ने केशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी सनोज कुमार को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मृतक के चचेरे भाई नारायण रॉय के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि रसोइया ने आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह गृह क्लेश से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.