• Thu. Oct 29th, 2026

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन दबाव , आरोपी गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोपी को ओयो होटल से गिरफ्तार किया है। थाना रिफाइनरी पुलिस ने आरोपी फारुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी निवासी आरोपी फारुख पुत्र बाबू खां ने युवती को बहला-फुसलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए थे। इन वीडियो के जरिये वह युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता था। वह युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन कर विवाह करने का दबाव भी बना रहा था। फारुख बरारी में चाउमीन का ठेला लगाता था। उसने चाउमीन खिलाकर पड़ोसी गांव की युवती को बहला-फुसला लिया था। मंगलवार को वह युवती को एक ओयो होटल में ले गया था। वहां हिंदू सभा के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि फारुख के खिलाफ थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 351(2), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 5(1) शामिल हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.