• Thu. Oct 29th, 2026

जीएलए विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन डेवियाथॉन 2.0 का आयोजन

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय, में राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन डेवियाथॉन 2.0 का आयोजन 29 से 31 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस 48 घंटे के ऑफलाइन आयोजन में देशभर के विद्यार्थी और युवा तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। प्रतिभागी विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी मॉडल और प्रोटोटाइप विकसित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरिडियन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शंकर कम्बम होंगे। आयोजको के अनुसार, प्रतियोगिता में पांच लाख रुपये से अधिक का पुरस्कार रखा गया है। इसके अलावा प्रतिभागियों को इंटर्नशिप और प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) पाने का अवसर भी मिलेगा। हैकाथॉन में एआई फ्रंटियर, टेक फॉर इम्पैक्ट, मिशन भारत और डिजिटल ओडिसी जैसी थीम पर काम किया जाएगा। एआई फ्रंटियर के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे। टेक फॉर इम्पैक्ट में सामाजिक समस्याओं से जुड़े तकनीकी मॉडल तैयार होंगे। मिशन भारत के अंतर्गत देश की जरूरतों पर आधारित समाधान तलाशे जाएंगे। वहीं, डिजिटल ओडिसी में भविष्य की डिजिटल तकनीकों पर काम होगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.