• Thu. Oct 29th, 2026

विवाहिता की बाथरूम में मिली लाश, भाग गए ससुराली, सिपाही पति पर आरोप

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के मोतीनगर, बालाजीपुरम में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 25 वर्षीय मोना का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग भाग गए। सूचना पर मायके पक्ष के लोग और थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, फील्ड यूनिट ने घटना के साक्ष्य एकत्रित कर किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोतीनगर, बालाजीपुरम के ही निवासी लालवीर सिंह ने थाने में दी शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी मोना की शादी करीब पांच साल पहले अर्जुन सिंह से हुई थी। दंपती की दो बेटियां दो वर्षीय कृति और एक वर्षीय लवन्या हैं। अर्जुन मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। लालवीर सिंह ने बताया कि शादी में करीब 22 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसमें 15 लाख रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान शामिल था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में बड़ी कार की मांग कर रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अर्जुन ने मोना के भाई नमन को फोन कर कहा कि अब उनका हिसाब बराबर हो गया है और वह मोना का शव ले जाएं। इसके बाद परिजन को उसकी मौत की जानकारी मिली। उन्होंने मोना की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों धेवतियों को भी पता नहीं है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर मिल गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.