हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्वोदय इंटर कॉलेज के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन कारों को चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना जैत पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। बुधवार को तड़के करीब 1 बजे एक नया आयशर ट्रक चेसिस (बिना बॉडी वाला वाहन) आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहा था। सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही चेसिस अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन को पार कर एक हॉस्टल के सामने खड़ी तीन कारों को रौदता हुआ एक पेड़ में सीधे जा घुसा। गनीमत रही कि हादसा रात्रि में हुआ। दिन के समय आसपास छात्रावास होने के कारण वहां पर हर समय भीड़ बनी रहती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक अजय (30 वर्ष) निवासी ग्राम छतारी, थाना औंछा जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में मौजूद हेल्पर मंजेश पुत्र राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया।
7455095736
तीन कारों को रौंदते हुए ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत
