• Thu. Oct 29th, 2026

अगले सप्ताह सीडीओ परखेंगी ग्रामीण सड़कों का हाल

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने हेतु खोदी गई सड़कों के पुनर्स्थापन का अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि वे अगले सप्ताह गांवों में जाकर मौके पर स्वयं सड़कों का हाल जानने जाएंगी। इस दौरान वे देखेंगी की सड़कें सही हुई हैं या नहीं। उन्होंने समीक्षा के बाद बताया कि समस्त विकास खण्डों में लगभग 138 राजस्व ग्रामों में अक्टूबर माह तक सड़कों के पुनर्स्थापन का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य कार्यदायी संस्था मेसर्स एनसीसी-एपीसीओ (जेवी) को दिया गया था, जिसके सापेक्ष 90 प्रतिशत से अधिक सड़कों का पुनर्स्थापन कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
अब संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों एवं लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं द्वारा कराए गए निरीक्षण में अधिकांश स्थलों पर कार्य की स्थिति संतोषजनक पाई गई। कुछ राजस्व ग्रामों की गलियों धंसने अथवा सड़क पुनर्स्थापन का कार्य अवशेष पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह के भीतर मरम्मत एवं पुनर्स्थापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जल निगम (ग्रामीण) अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को शेष कार्यों की निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.