• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 102 अनियमित यात्री पकड़े

Byvijay.singhal1233

Nov 26, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा।  मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर  मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट और नियम विरुद्ध यात्रा करने वाले 102 यात्रियों को पकड़ा गया। अभियान में कुल 1,03,993 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे मजिस्ट्रेट सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में मंडल के रेल अधिकारियों, टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और मथुरा जंक्शन पर रुकने वाली ट्रेनों में सघन टिकट जांच की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों के साथ ही अनधिकृत रूप से रेलवे लाइन पार करने, रेल परिसर में गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।पकड़े गए यात्रियों को रेलवे न्यायालय में रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान कुल 102 मामलों में कार्रवाई की गई। टिकट चेकिंग स्टाफ के रूप में सीटीआई शैलेश मिश्रा एवं नागेंद्र तिवारी ने सहभागिता निभाई। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल में इस प्रकार के टिकट जांच अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.