• Thu. Nov 26th, 2026

छटीकरा बैरियर पर महिला अधिवक्ता से अभद्रता

Byvijay.singhal1233

Nov 26, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा।  छटीकरा अंडरपास के सामने यातायात बैरियर पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर महिला अधिवक्ता से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। महिला अधिवक्ता ने एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। शिकायत के अनुसार, 24 नवंबर की शाम करीब पौने सात बजे डॉ. ब्रज रेखा एडवोकेट अपने पति राहुल शर्मा के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से वृंदावन में दीपदान करने के बाद छटीकरा अंडरपास के सामने स्थित अपने जेठ अशोक शर्मा के घर जा रही थीं। आरोप है कि बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी ने उनकी गाड़ी रोक ली। महिला अधिवक्ता ने अपना परिचय देते हुए पास स्थित घर जाने के लिए रास्ता देने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिसकर्मी ने उन्हें छरोरा कट से घूमकर आने को कहा। दोबारा अनुरोध करने पर पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद भरतपुर निवासी पिंटू ने पुलिसकर्मी को समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी गाली-गलौज की गई।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.