• Mon. Sep 21st, 2026

मथुरा के औरंगाबाद से युवती को शादी का झांसा दे बहला कर ले गया युवक

ByVijay Singhal

Sep 21, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार अंतर्गत औरंगाबाद क्षेत्र निवासी एक युवती अचानक गायब हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि युवती को पड़ोसी युवक के सहयोग से जमुनापार क्षेत्र निवासी युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला-फुसला कर ले गया है। इस दौरान युवती घर से हजारों के जेवर-नकदी भी अपने साथ ले गयी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है। युवती के पिता ने थाना सदर बाजार में दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी 20 वर्षीय बेटी अचानक घर से बिना बताये कहीं चली गई। काफी समय तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी सभी जगह तलाश की गयी, लेकिन कहीं पता न चल सका। तभी बाद में पता चला कि जमुनापार क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला कर अपने साथ ले गया है। इस दौरान परिजनों को पता चला कि युवती अपने घर से अलमारी में रखी हजारों की नकदी व जेवरात भी साथ ले गयी है। पिता की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्जकर युवती को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गयी है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.