हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन थाना कोतवाली क्षेत्र में नामजद युवक द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं लग सका है। गायब किशोरी की मां ने लड़की की बरामदगी कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी मांग की है। कोतवाली की रंगजी चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत पत्थरपुरा निवासी महिला ने लिखित तहरीर में बताया है कि विगत 5 सितम्बर की रात आठ बजे तबीयत खराब होने के कारण वह मकान के उपरी हिस्से में बने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उनकी 15 वर्षीय पुत्री अचानक गायब हो गई। रात करीब दस बजे उनके बेटे के आने पर किशोरी के गायब होने की जानकारी लगी। काफी तलाशने के बाद उन्हें पता चला कि उनके घर आने वाला सासनी हाथरस निवासी कुलदीप उनकी पुत्री को जबरन अपने साथ ले गया है। जब उन्होंने कुलदीप के घर संपर्क किया तो उसके परिजनों ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। इसके बाद कुलदीप ने एक दिन फोन पर उन्हें धमकी देते हुए बताया कि उनकी पुत्री उसके साथ है। गायब किशोरी की मां के अनुसार कुलदीप थाना सासनी हाथरस का आदतन अपराधी है और इन दिनों जमानत पर बाहर आया हुआ है। पीड़िता के अनुसार एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी उसकी पुत्री का कोई पता नहीं लग सका है। जांच अधिकारी दीपक नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
7455095736
व्रन्दावन में लड़की की बरामदगी कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी मांग
