हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नोहझील में चार वर्ष पूर्व पत्नी को भगाकर ले जाने के मामले ने रविवार शाम खून रूप लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुडलिया निवासी अवनीश उर्फ रवनी सिंह का गांव के ही सतेंद्र सिंह की पत्नी बबली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब चार वर्ष पूर्व उसकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर अवनीश के साथ फरार हो गई थी। स्वजन ने तलाश की तो उनको प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई। स्वजन ने महिला को वापस लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने इनकार कर दिया और प्रेमी युवक अवनीश के साथ रहने की सहमति जता दी। रविवार शाम पौने सात बजे अवनीश बाजना में चल रहे दंगल को देखकर बाइक से वापस लौट रहा था। महाशय भट्ट के समीप बाजना मुडलिया रोड पर आरोपित सतेंद्र अपने छोटे भाई धीरेंद्र के साथ पहले से ही घात लगाए खड़ा था। अवनीश के पहुंचते ही सतेंद्र ने उसे दो गोली मार दी। एक गोली उसके गले और दूसरी सिर में पीछे से लगी। गोली लगते ही अवनीश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए। दंगल देख लौट रहे ग्रामीणों ने सड़क पर खून से लथपथ शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ मांट के साथ नौहझील थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के भाई सत्यपाल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ मांट अमरनाथ सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया सामने आया है कि पत्नी को भगाकर ले जाने से उसका पति सतेंद्र रंजिश रखने लगा था। आरोपित ने अपने छोटे भाई धीरेंद्र सिंह के साथ मिलकर युवक की हत्या की है।
7455095736
दंगल से लौट रहे युवक की हत्या, जिसकी पत्नी को भगाकर लाया था उसी ने मारी गोली
