• Mon. Sep 21st, 2026

बांके बिहारी मंदिर में दो श्रद्धालुओं तबियत बिगड़ी

ByVijay Singhal

Sep 21, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाष्टमी के बाद आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे मन्दिर के आसपास के इलाके में भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। इस दौरान बिहारी जी का दर्शन करने आए दो श्रद्धालु तबीयत खराब होने से अचेत हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। श्री राधाष्टमी पर्व के साथ वीकेंड होने पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गो पर भक्तों की भीड़ ही दिखाई दे रही थी। मन्दिर में भी भक्तों की अच्छी खासी संख्या नजर आ रही थी। इसी बीच सुबह करीब साढ़े आठ बजे जुगल घाट से बिहारी मंदिर आने वाले मार्ग पर अयोध्या से दर्शनार्थ आए अशोक कुमार उम्र करीब 70 वर्ष अचानक तबियत खराब होने से अचेत हो गए। उनके साथी भवानी द्वारा मदद मांगने पर मन्दिर के सुरक्षाकर्मियों ने तुरन्त एम्बुलेंस से सौ शय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद ही मन्दिर के गेट नंबर दो के पास रीति पत्नी मनोज उम्र लगभग 30 वर्ष घुटन महसूस होने पर गश खाकर गिर पड़ी। आनन-फानन में मन्दिर में मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद दम्पत्ति अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.