हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना शेरगढ़ के गांव कराहरी में घर के सामने खाली पड़े निजी प्लॉट पर जबरन कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर नामजदों ने एक राय होकर लाठी-डंडे, रॉड, सब्बल व धारदार हथियारों से एक परिवार पर हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर शेरगढ़ पुलिस ने पांच नामजद और दो-तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कराहरी निवासी मजलस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे उनके घर के सामने स्थित उनके खाली प्लॉट पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने और उनके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे का विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए आक्रोशित हो गए। आरोप है कि रुद्वार, ताहिर, मुस्तफा, रासीद, रोबिन और 2-3 अज्ञात लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों, सब्बल, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकियां दीं। हमले में वादी मजलस, उनके पिता रमजानी, चचेरे भाई मुनफेद, भतीजे इनाम और भाई सहाबुद्दीन गंभीर रूप से लहूलुहान होकर घायल हो गए। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना शेरगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, धारदार हथियार से हमला व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक सुधीर कुमार को सौंपी गई है।
7455095736
प्लॉट पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र समेत पांच घायल
