• Mon. Oct 26th, 2026

ब्रज की संस्कृति के रंग, आज से ब्रजरज उत्सव के संग

Byvijay.singhal1233

Oct 23, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रजरज उत्सव का उल्लास आज से शुरू होकर दो नवंबर तक चलेगा। उत्सव के पहले दिन 23 अक्तूबर को वृंदावन स्थित नवनिर्मित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में सिने अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका गंगा का मंचन होगा। इसी प्रस्तुति के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का आगाज हो जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी एन ने बताया कि शुक्रवार को ब्रजरज उत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण करेंगे। इस अवसर पर प्रख्यात कलाकार ईशान मिश्रा सूफी गायन की प्रस्तुति देकर समां बांधेंगे। उत्सव में दोपहर 12 से दो बजे तक स्कूली बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जबकि दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद अतिथि कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। रेलवे ग्राउंड को आकर्षक अंदाज में सजाया गया है। मेला स्थल पर कुल 130 दुकानें हैं। इनमें 30 दुकानें फूड कोर्ट, 20 हुनर हाट, 20 हस्तशिल्प, 20 एक जनपद-एक उत्पाद और 20 ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों के लिए निर्धारित की गई हैं। वहीं, 20 दुकानें विभिन्न सरकारी विभागों के लिए रखी गई हैं, जहां विभाग अपनी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे।
7455095736

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.