• Sun. Oct 25th, 2026

मथुरा में आदिवासियों के नाम पर करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

Byvijay.singhal1233

Oct 25, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। आयकर विभाग ने आदिवासियों के नाम पर फर्में बनाकर की जा रही करोड़ों रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है,। आयकर अधिनियम की धारा 10(26) की आड़ में यह खेल चल रहा था। विभाग की फेसलेस असेसमेंट व्यवस्था के तहत एक फाइल मथुरा कार्यालय पहुंची थी। दस्तावेज की जांच में त्रिपुरा निवासी 20 साल की युवती के नाम पर 12 करोड़ रुपये से अधिक की आय मिली। वह तीन कंपनियों की मालिक भी थी। इस मामले के सामने आने के बाद विभाग ने पड़ताल शुरू की। जांच में पता चला कि इस काम में एक पूरा सिंडीकेट शामिल है। कई और कंपनियों के शामिल होने से कर चोरी का यह आंकड़ा 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक पहुंच सकता है। फर्मों की बैलेंस शीट की जांच में बड़े विरोधाभास आयकर सामने आया। बड़े कारोबार के बावजूद इन फर्मों के कर्मचारियों, कार्यालय, परिवहन और अन्य परिचालन खर्च बेहद कम थे। वास्तविक सेवाओं, अनुबंधों, बिलों और भुगतान के रिकॉर्ड का मिलान किया गया। इसमें काफी विरोधाभास सामने आया। मथुरा कार्यालय से असेसमेंट की कार्रवाई के बाद फाइल आगे भेज दी गई है। विभाग अब धन के अंतिम प्रवाह और वास्तविक लाभार्थियों की पहचान में जुटा है। बैंक खातों, डिजिटल रिकॉर्ड, अनुबंधों और भुगतान की कड़ियों से रकम के स्रोत और उपयोग का पता लगाया जा रहा है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.