• Thu. Nov 26th, 2026

बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, टॉपरों को मिलेंगे 51 और 31 हजार

Byvijay.singhal1233

Nov 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में एमडी जैन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह आभा-2 मनाया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और शानदार मंच प्रदर्शन पर परिसर तालियों से गूंज उठा।बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पीसी जैन, प्रबंध समिति अध्यक्ष सुभाष चंद्र लोहा वाले, प्रबंधक कैलाश चंद चंदौरिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का माल्यार्पण और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सचिन गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ रचनात्मक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों में भागीदारी भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि पीसी जैन ने विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 51 हजार रुपये तथा कक्षा 10 के टॉपर को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उनकी घोषणा का तालियों से स्वागत किया गया। प्रबंधक कैलाश चंद चंदौरिया ने विद्यालय की उपलब्धियों और वार्षिकोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। राजेंद्र कुमार जैन, सतीश चंद जैन, विजय कुमार जैन, पदम चंद जैन, गिरीश कुमार जैन, संजय जैन, अशोक आचार्य, नगेंद्र कुमार पालीवाल, दीपक वर्मा, पूनम गोयल आदि थे।प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.