• Thu. Nov 26th, 2026

कोसीकलां में निम्बार्क जयंती पर भक्ति के रंग में रंगा, निकली भव्य शोभायात्रा

Byvijay.singhal1233

Nov 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में श्री निम्बार्क भगवान की 5122 वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के सानिध्य में निकाली गई यात्रा में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। शोभायात्रा शाम 4 बजे रामनगर स्थित तोताराम मन्दिर से बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर बलदेवगंज, घंटाघर, शेरगढ़ तिराहा, एएल फ्लैक्स गैलरी के सामने होती हुई,अग्रसेन चौक, थाना रोड, सब्जीमंडी, मैन बाजार, तलाब शाही स्थित श्री बिहारी जी मंदिर पर संपन्न हुई। इससे पूर्व नगर के विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों और भक्तों तथा रामलीला संस्थान के संरक्षक हरीओम गुप्ता, संयोजक बॉबी ठाकुर, अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, मंत्री हैप्पी गर्ग, अनुराग तायल, नवल भगतजी आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में कोकिलावन के शनिदेव मंदिर श्रीमहंत प्रेमदास महाराज, गिरी बाबा ने बग्गी में सवार होकर चल रहे थे। बिहारीजी, राधाकृष्ण की झांकी सभी को मोह रही थी। अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया, मोहन अग्रवाल सीए, देशबुधु अग्रवाल, जगदीश शर्मा, अन्नू वैद्य, कमल किशोर वार्ष्णेय, जीतू आढ़ती, राहुल सोनी, मनीष गुप्ता, अंकित गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, जगदीश अग्रवाल आदि साथ चल रहे थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.