• Fri. Nov 27th, 2026

डीजल ला रहे व्यक्ति पर तमंचा तान लोहे की रॉड से हमला

Byvijay.singhal1233

Sep 26, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के नगला थोक में डीजल लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति पर उसके ही परिवार के लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर थाना छाता पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा छाता के नगला थोक निवासी गुड्डू ने तहरीर में बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे उनके पिता बिजेंद्र घर के लिए डीजल लेकर आ रहे थे। रास्ते में परिवार के ही चाचा निरोत्तम तथा उनके दो बेटों आकाश और विकास ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड व लाठियों से हमला बोल दिया। घटना में बिजेंद्र जमीन पर गिर पड़े और उनका पैर टूट गया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए धमकी दी कि अगर कोई कानूनी कार्रवाई की तो सीधे गोली मारकर जान से खत्म कर देंगे। घायल बिजेंद्र को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.