हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के 25 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्रिक शौचालय निर्माण का कार्य एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पूरा न होने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी ब्लाकों के एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायतों के सचिवों को चेतावनी दी है कि यदि 15 अक्तूबर तक निर्माण पूरा नहीं कराया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। बाल विकास सेवा पुष्टाहार के जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद की 25 ग्राम पंचायतों के 28 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्रिक शौचालय निर्माण हेतु प्रति शौचालय 36 हजार रुपये रुपये की दर से कुल 10. 08 लाख रुपये की धनराशि 27 जुलाई 2026 को हस्तांतरित की गई थी। लेकिन अभी तक इन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बाल मैत्रिक शौचालय निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि उन्होंने 10 अगस्त को संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों व प्रशासकों को बाल मैत्रिक शौचालय निर्माण निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित भी किया गया था, परन्तु एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ। सीडीओ ने सभी एडीओ पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि अपने अपने विकास खंड की संबंधित ग्राम पंचायतों में प्राप्त बजट के सापेक्ष बाल मैत्रिक शौचालय का निर्माण 30 सितंबर तक प्रारंभ कराकर 15 अक्तूबर तक पूर्ण करायें। निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर माह अक्तूबर 2026 का वेतन बाधित कर दिया जाएगा।अजीजपुर, बरहाना, गिडोह, कोटवन, रीठौरा, उमराला, देवसेरस, मगोर्रा, मल्हू, सकरवा, फौंडर, सुरीर, बेरा, भिदौनी, बरौठ, मानागढ़ी, भदाल, नेरा, महावन बांगर, ततरौता व हबीबपुर ग्राम पंचायतों में बाल मैत्रिक शौचालय बनाये जाने थे।
7455095736
आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय निर्माण में लापरवाही पर सीडीओ पूजा गुप्ता नाराज
