हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में कार सवार लोगों पर एक टेंपो चालक का अपहरण करने का आरोप लगा है। अपहरण कर युवक के साथ मारपीट की गई। फोन पे से रुपये लेने के बाद आरोपियों ने टेंपो चालक को दिल्ली ले जाकर छोड़ दिया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व पैसे लेने को थाने में तहरीर दी है। बरसाना देहात निवासी मोनू पुत्र मौडा अपने टेंपो में सवारी बैठाकर कदम खंडी जा रहा था। ऊंचागांव के निकट एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद 5 से 6 अज्ञात युवक टेंपो चालक से मारपीट करने लगे। इसके बाद टेंपो चालक को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। इसके बाद परिजनों से फोन कर पैसे देकर छोड़ने की बात करने लगे। करीब 11 बजे थाना प्रभारी अजीत सिंह ने फोन कर आरोपी युवकों से बात की। इसके बाद आरोपियों ने मोनू को दिल्ली में फोनपे से 8600 रुपए लेकर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित युवक मोनू ने दिल्ली से आकर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में अपहरण कर ले जाने व मारपीट की तहरीर दी। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी टेंपो की टक्कर हो जाने के बाद टेंपो के ड्राइवर को अज्ञात कार सवार अपने साथ ले गए। जिसकी जानकारी होने पर फोन पर हड़काने के बाद उक्त लोगों ने युवक को दिल्ली में छोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
7455095736
टेंपो में टक्कर मार कार सबार टेंपो ड्राइवर का कर ले गए अपहरण
