• Fri. Nov 27th, 2026

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 11 अक्तूबर से होगा आयोजन

Byvijay.singhal1233

Sep 26, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री अग्रवाल मंडल कृष्णा नगर द्वारा 25वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस आयोजन को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। महोत्सव को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यकारिणी सदस्य सचिन अग्रवाल, बंटी बिंदल और दीपक अग्रवाल ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान महोत्सव की पत्रिका का भी विमोचन किया गया। प्रेसवार्ता में सचिन अग्रवाल, बंटी बिंदल और दीपक अग्रवाल ने बताया कि शुभारंभ 11 अक्तूबर को अग्रवाल धर्मशाला में यज्ञ के साथ होगा। वहीं 15 अक्तूबर को सुबह 8 बजे सनातन धर्म मंदिर कृष्णा नगर बाजार से 108 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। माता महालक्ष्मी जी के चित्र को विराजमान कर निकाली जाने वाली कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला डैम्पियर नगर पहुंचेगी। 16 अक्तूबर को दोपहर 4 बजे मंडी समिति परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सोंख रोड और कृष्णा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए मुकुंद रिसॉर्ट पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा के बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें अतिथियों संरक्षकों और समाज के वरिष्ठ जनों का अभिनंदन किया जाएगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.