• Thu. Oct 29th, 2026

वृंदावन में कार्तिक मास में विदेशी भक्तों से गुलजार हुई गलियां

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कार्तिक मास के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नगर के प्राचीन सप्त देवालयों में कार्तिक मास के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। ठाकुरजी की भक्ति में लीन होने के लिए हजारों विदेशी श्रद्धालु भी प्रवास पर वृंदावन पहुंचे हैं। विदेशी भक्त भारतीय वेशभूषा धारण कर मंदिरों में दर्शन, पूजन, भजन-कीर्तन और परिक्रमा करते हुए भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। कर्तिक मास में वृंदावन के प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इनमें सप्त देवालयों में प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर का विशेष महत्व है। इस मंदिर में विदेशी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेशी भक्त दर्शन-पूजन करने के साथ ही भजन-कीर्तन में समय व्यतीत कर रहे हैं। मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार ठाकुर राधा दामोदर मंदिर की चार परिक्रमा करने से गोवर्धन परिक्रमा के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। कार्तिक मास में मंदिर में दीपदान का भी विशेष महत्व है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.