• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा में ट्रेन से गिरकर मेरठ के युवक की मौत ​

Byvijay.singhal1233

Jun 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर आझई रेलवे फाटक के समीप रात ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गयी। उसके पास से मिले मोबाइल से मेरठ निवासी युवक के रूप में उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने परिजनों के आने पर युवक का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार ​मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी, गली नंबर-02) निवासी जफर पुत्र जुल्फिकार रविवार की रात यात्री ट्रेन में सवार होकर नई दिल्ली से नागपुर के लिए रवाना हुआ था। सफर के दौरान जब ट्रेन थाना जैंत क्षेत्र में आझई रेलवे फाटक के पास से गुजर रही थी, तभी खंभा नंबर 141/01 के समीप जफर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जफर का मोबाइल और कीमती सामान ट्रेन की सीट पर ही रह गया था। इसलिए सहयात्रियों ने फोन पर आए परिजनों के कॉल को रिसीव कर उन्हें इस हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन यहां पहुंच गये पहुंचे और शव की पहचान जफर के रूप में की
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.