हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर एवं देहात के कई क्षेत्रों में बिजली समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। कृष्णानगर में एक ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं को घंटों बिजली नहीं मिली। वहीं राधिका विहार बिजलीघर पर रविवार रात्रि आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। इतनी समस्या होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों की नजर में बिजली व्यवस्था सही है। सोमवार की शाम गोकुल 220केवी बिजलीघर से सप्लाई बंद होने से 33केवी बिजलीघर रंगजी बगीचा के अलावा अन्य क्षेत्रों की बिजली बंद रही। औरंगाबाद क्षेत्र में भी परेशानी रही। शहर के नटवर नगर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली समस्या रही। वहीं महावन क्षेत्र के ब्रह्मांड घाट की बिजली सप्लाई लंबे समय से गड़बड़ चल रही है। लगातार सप्लाई न चलने से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राधिका विहार फेस एक के लोग बिजली संकट से परेशान हैं। कभी वोल्टेज कम तो कभी ज्यादा और आए दिन एमआईजी पार्क के पास के ट्रांसफॉर्मर के तार टूट जाते हैं। जिससे बिजली गुल हो जाती है। गत दिवस भी बिजली न आने से परेशान लोग बिजलीघर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। राधापुरम स्टेट कॉलोनी में वोल्टेज कम-बढ़ की समस्या रही। विश्व लक्ष्मीनगर में लो वोल्टेज होने से लोग परेशान रहे। कृष्णानगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम ट्रांसफार्मर दूसरा लगवाया गया। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के अनुसार सप्लाई नॉर्मल चल रही है। हो सकता हो किसी क्षेत्र में फॉल्ट होने या लाइन में ब्रेक डाउन होने से बिजली बंद रही हो.
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
