• Tue. Jun 30th, 2026

ठाकुरजी को पति मान बैठीं इंंदुलेखा पहुंचीं जल समाधि लेने, बोलीं… वृंदावन जैसी तीर्थनगरी में बंद होनी चाहिए शराब बिक्री

ByVijay Singhal

Jun 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में ठाकुर बांकेबिहारी को अपने पति रूप में मानकर वृंदावन में ईश्वर साधना कर रहीं इंदुलेखा ने अब तीर्थनगरी में शराब बिक्री के विरोध में जलसमाधि का निर्णय लिया और यमुना किनारे जलसमाधि लेने पहुंच गईं। यमुना किनारे लोगों ने जब महिला को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने महिला पुलिस के साथ पहुंचकर जल समाधि लेने से रोक दिया। कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित शृंगारवट घाट पर सोमवार की दोपहर देवी इंदुलेखा तीर्थनगरी में शराब बिक्री के विरोध में जल समाधि लेने को पहुंच गईं। देवी इंदुलेखा ने कहा ब्रज में शराब बिक्री बंद की जाए, लेकिन शराब बंदी न होने से वह निराश थीं। जो कि ब्रज में आस्था को झकझोरने वाली घटना है। कहा  कि सुनरख मार्ग व धौरेरा पर शराब के ठेकों के आसपास का माहौल ब्रज को दूषित कर रहा है। इसीलिए वह जलसमाधि लेने के लिए पहुंची थीं। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने महिला पुलिस के सहारे महिला को जलसमाधि लेने से रोका और समझाया। महिला ने पुलिस को अपना प्रार्थनापत्र दिया है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि महिला को तत्काल मौके पर पहुंचकर रोका गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.