• Wed. Apr 29th, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

ByVijay Singhal

Aug 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी व उसके सहयोगी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। औरंगाबाद के माली मोहल्ले में रहने वाले मिश्री लाल (40) के भाई विनोद ने बताया कि 19 अगस्त को उन्हें हनुमानगढ़ पुलिस से फोन आया था कि मिश्रीलाल सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। वह वहां पहुंचे तो भाई के शरीर पर चोटों के काफी निशान थे। वहां से मथुरा के अस्पताल में लाकर भर्ती कर दिया। बुधवार देर रात को भाई की मौत हो गई। विनोद ने आरोप लगाया कि मिश्रीलाल की शादी पन्ना पोखर, हाईवे निवासी महिला के साथ सात साल पहले हुई थी। आरोप है कि महिला की दोस्ती उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक से शादी से पूर्व थी। करीब छह माह पहले भाभी उसी दोस्त के साथ बच्चों को लेकर चली गई और वह हनुमानगढ़ में रहने लगे। आरोप है कि भाई को उन्होंने फोन कर बुलाया और बेरहमी से पीटा। इसी से उसकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर हाईवे संजीव दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों को आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.