• Wed. Apr 29th, 2026

गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव जतीपुरा में पिटाई से युवक की मौत

ByVijay Singhal

Aug 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जतीपुरा में पिटाई से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने नामजद युवकों के खिलाफ थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन सत्तो प्रधान ने बताया कि गांव में बुधवार रात पार्टी चल रही थी। इसमें परिवार का विनोद व करतार, कान्हा निवासी जतीपुरा, राजेश निवासी गांठोली और एक अन्य व्यक्ति शामिल थे। इन लोगों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को अलग करा दिया। आरोप है चारों लोग रात करीब 12 बजे घर के बाहर से विनोद को ले गए। उसकी पिटाई कर मातृ छाया के बाहर छोड़कर फरार हो गए। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई वे विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.