• Wed. Apr 29th, 2026

25 की शाम साढ़े छह बजे आएंगे सीएम

ByVijay Singhal

Aug 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीएम योगी के आगमन पर शासन की मुहर लग गई है। बृहस्पतिवार देर शाम को प्रशासन ने बताया कि सीएम 25 अगस्त की शाम साढ़े छह बजे करीब आएंगे। 26 अगस्त को सुबह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मस्थान में दर्शन-पूजन कर यहां से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएम ने तय किया है कि वह श्रीकृष्ण के जन्म यानी रात्रि 12 बजे तक आम श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी के चलते यहां नहीं रुकेंगे।
योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कान्हा का 5251 वां जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस तीन दिवसीय जन्मोत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे मथुरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 25 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे डेम्पियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह प्रांगण में विशालकाय बैलून को आकाश में छोड़कर 5251 वें श्री कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ करेंगे। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के लिए ब्रज मंडल में 5 बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 प्रमुख मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रजवासियों को 596 करोड़ की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 381 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.