• Sun. Aug 9th, 2026

छाता के अकबरपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

ByVijay Singhal

Aug 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता थाना के अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी देवेंद्र (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता प्रेम सिंह ने छाता कोतवाली में एक नामजद व्यक्ति सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार देवेंद्र पांच अगस्त को घर से निकला था। देर शाम उसका फोन बंद हो गया। तलाश के दौरान उसका शव गांव के पास रेलवे ट्रैक के निकट मिला। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शव रेलवे लाइन पर रख दिया गया, जिससे हत्या का मामला आत्महत्या लगे। मामले को लेकर मृतक के समर्थकों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.