• Tue. Jun 30th, 2026

बिड़ला मंदिर क्षेत्र में पत्नी और बच्चे के साथ सो रहे युवक की गला दबाकर हत्या

ByVijay Singhal

May 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंदनगर के बिड़ला मंदिर क्षेत्र में पत्नी और बच्चे के साथ सो रहे युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और पत्नी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी हुई तो लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या किसने की और क्यों की अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।बिड़ला मंदिर क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी सिकंदर उर्फ हीरा बर्षीय पत्नी नीतू सैनी और 4 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। रात वह पत्नी और बेटे के साथ एक ही पलंग पर सो रहा था। सुबह उसका शव मिला। पिता मोहन सैनी ने बताया कि बेटे के गले में पीले रंग का दुपट्टा बंधा था और उसमें तीन गांठ लगी थीं। इसके अलावा गले पर नाखून के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। बताया कि हीरा पिछले काफी समय से अलग रहता था और बिड़ला मंदिर के बाहर छोले-कुलचे का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। विवाह पांच साल पहले सदर निवासी नीतू से हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज बिड़ला मंदिर नीरज भाटी ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.