• Sat. Nov 28th, 2026

आंधी-बारिश से 100 गांवों की बिजली हुई गुल

Byvijay.singhal1233

May 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तेज आंधी और बारिश के कारण हाइटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया। इसके कारण 100 गांवों की बिजली चार से पांच घंटे तक बाधित रही। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फॉल्ट की जानकारी मिलने के बाद विद्युत निगम के अधिकारी फाॅल्ट को दुरुस्त करने में जुट गए। देहात के दलौता की 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसी तरह सतोहा की 33 केवी लाइन के ऊपर पेड गिरने के कारण लाइट टूट गई और बिजली सप्लाई बंद हो गई। यहां रात 10 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं बलदेव के बरौली बिजली घर के 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने के कारण बुधवार की रात को लाइट गुल हो गई। जिसे सही करा दिया, लेकिन बृहस्पतिवार को पुन: फॉल्ट हो गया। जेई अशोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद फाॅल्ट को सही कराया गया। वहीं पचहेरा के सकतपुर, सौंख क्षेत्र की सप्लाई भी तीन से चार घंटे बंद रही। बिजली बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण बिजलीघर, जेई तथा विद्युत निगम के कर्मचारियों से लाइन आने के बारे में जानकारी करते रहे। अधिकारियों के हाईटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन होने से सप्लाई कुछ समय के लिए बाधित रही। मौसम खराब होने से लाइन ठीक करने में कर्मचारियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.