• Thu. Nov 26th, 2026

योग गुरु स्वामी रामदेव आयेंगे वेद मंदिर, जन्म शताब्दी समारोह में लेंगे भाग

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के मसानी चौराहा स्थित श्री गुरू विरजानंद आर्ष गुरूकुल वेद मंदिर में आर्य समाज के अनुयाइयों द्वारा आर्य जगत के प्रसिद्ध विद्वान व लेखक आचार्य प्रेमभिक्षु महाराज की जन्म शताब्दी के अवसर पर 21 जुलाई से 25 जुलाई तक अथर्ववेद पारायण यज्ञ व गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें 23 जुलाई को योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज शिरकत करेंगे। वेद मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने बताया कि इस अवसर पर नवीन ब्रम्हचारियों की प्रवेश दीक्षा के साथ आर्य समाज के प्रसिद्ध विद्वानों, उपदेशकों और सन्यासियों के प्रवचन का उत्तम सुयोग भी रहेगा। उन्होंने बताया कि आचार्य प्रेमभिक्षु महाराज महर्षि दयानन्द के अनन्य भक्त, आर्य समाज के लिए सर्वात्मना समर्पित व्यक्तित्व व यशस्वी वक्ता थे। उनके द्वारा ही मथुरा में वेद मंदिर एवं सत्य प्रकाशन की स्थापना की गई थी। वेद मंदिर के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक प्रिय आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अथर्ववेद परायण यज्ञ आचार्य स्वदेश महाराज के ब्रह्मत्व में प्रतिदिन प्रातः 9 से 12 बजे तथा दोपहर 3 से सांय काल 6 बजे तक चलेगा। वेद पाठ गुरुकुल विद्यालय, वृंदावन के सुयोग्य ब्रह्मचारियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी आर्यजनों तथा धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.