• Fri. Nov 6th, 2026

महिलाएं बोलीं- हेमा मालिनी को मथुरा से निकाल देंगे, नहीं चाहिए हेमा मालिनी जैसी सांसद

Byvijay.singhal1233

Jul 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन कॉरिडोर और श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर न्यास के विरोध में 40 दिन से गोस्वामी समाज की महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। गोस्वामी समाज की महिलाएं स्थानीय सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी के विरोध में आ गई हैं। दरअसल, पिछले दिनों हेमा मालिनी ने कहा था कि कॉरिडोर तो बनकर रहेगा। हेमा मालिनी के इस बयान से मथुरा वृंदावन में आक्रोश है। गोस्वामी समाज की महिलाओं का कहना है कि मंदिर हमारा है। श्री ठाकुर बांके बिहारी हमारे भगवान हैं। हेमा मालिनी बाहर की हैं। इनको ब्रज से बाहर ही रहना चाहिए। श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास के विरोध में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रही गोस्वामी समाज की महिलाओं ने सांसद हेमा मालिनी को ब्रज क्षेत्र से बाहर करने की मांग की थी। विद्यापीठ चौराहे पर शीतला माता मंदिर के पास महिलाओं ने माता के मंदिर में दीपक जलाया। विनती की कि हमें नहीं चाहिए ऐसी सांसद, हम बृजवासी हैं और ब्रज में ही रहेंगे। हेमा मालिनी बाहर की हैं, इनको ब्रज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी सांसद हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें हेमा मालिनी कह रही हैं कि वृंदावन में कॉरिडोर बन कर रहेगा, जिसको वृंदावन में नहीं रहना वह यहां से जा सकता है। इस बयान के बाद मथुरा वृंदावन में हेमा मालिनी का विरोध शुरू हो गया।अर्चना गोस्वामी ने बताया 40 दिन से हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा जब तक सांसद हेमा मालिनी कॉरिडोर के लिए मना नहीं करतीं। हम लोग बृजवासी हैं, हमारा जन्म यहीं हुआ है और मरेंगे भी यहीं, हेमा मालिनी तो बाहर की हैं। कॉरिडोर नहीं बनने देंगे चाहे हमारी अर्थी क्यों ना उठ जाए। इस बार हम हेमा मालिनी को ब्रज क्षेत्र से भगा देंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.