• Fri. Nov 6th, 2026

संदिग्ध परिस्थिति में ज्वलनशील पदार्थ पीने से हुई मौत

Byvijay.singhal1233

Nov 6, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव ऊमरी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे ज्वलनशील पदार्थ पिला दिया था। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव ऊमरी निवासी मनीष की पत्नी कल्पना (28) ने 29 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में ज्वलनशील पदार्थ पी लिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर उसे एसएमएस अस्पताल, जयपुर ले जाया गया। वहां बुधवार रात 11:30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतका के भाई धर्मेंद्र निवासी नगला ग्यासी, रिफाइनरी ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि 30 अप्रैल 2025 को उसकी बहन कल्पना और रीता की शादी गांव ऊमरी, मगोर्रा निवासी मनीष और दीपक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन का पति और ससुरालीजन दो लाख रुपये तथा सोने की चेन की मांग कर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 29 अक्तूबर को पति और अन्य ससुरालियों ने उसे ज्वलनशील पदार्थ पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.