हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। दीपावली पर धमाके की धमकी के मद्देनजर धर्मनगरी मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नगर निगम कार्यालय, प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों और रेलवे स्टेशन समेत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं बृहस्पतिवार शाम को डीएम व एसएसपी ने पुलिस बल के साथ मथुरा-वृंदावन में पैदल गश्त किया। इस दौरान संवेदनशील स्थलों की डॉग स्क्वॉड ने जांच की। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस बल के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच कराई गई। संदिग्ध वस्तुओं की पहचान के लिए आधुनिक चेकिंग उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा अधिकारियों ने शहर के डीगगेट, भरतपुरगेट, होलीगेट, भूतेश्वर, कृष्णापुरी और यमुना घाटों का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा इंतजामों को परखा गया। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। उन्होंने त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और आपत्तिजनक सूचनाओं की भी निगरानी की जा रही है। एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार, त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
7455095736
संवेदनशील ठिकानों पर डॉग स्क्वॉड से जांच
