हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रविवार को वेटरनरी विवि के कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वें संस्करण को सुनकर सैकडों महिलायें गदगद नजर आई। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातों को गंभीरता से सुना और सीखा। प्रधानमंत्री ने स्वंय सहायता समूह, स्वच्छता अभियान, वोकल फार लोकल, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आत्म निर्भर भारत, लघु उधोग धंधों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होने मन की बात कार्यक्रम से सीख लेकर आत्म निर्भर बने कई लोगों से फोन पर सीधे वार्ता भी की। उनके द्वारा जुटे अभियानों, रोजगार आदि के बारे में जानकारी लेकर उनका हौंसला अफजाई किया। उन्होेने सभी से ऐसे लोगों से सीख लेकर आगे बढने की अपील की। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया। इस मौके पर केवीके के प्रभारी डा वाईके शर्मा ने महिलाओं को खेतीबाडी एव स्वंय सहायता समूह से संबंधित लाभकारी जानकारी दी। उन्हे खेती एवं पशुपालन में बढावा देने के लिए कई सुझाव दिए। मृदा वैज्ञानिक डा रविन्द्र कुमार राजपूत ने मृदा परीक्षण की जानकारी देकर उन्हे लाभान्वित किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं सहित गोविंद कुमार गुप्ता, जय किशन, चन्द्रप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
