हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 30 अप्रैल/जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा दिनांक 07 अप्रैल 2023 को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा यह निर्णय लिया गया कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में स्थित समस्त पौराणिक कुण्डों का पुनरोद्धार कराना आवश्यक है।
नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है की नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर स्थित 09 कुण्डों का पुनरोद्धार हेतु भारत सरकार को स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। शंकर्षण कुण्ड, रूद्र कुण्ड, हरजी कुण्ड, सुरभि कुण्ड, मानसी गंगा, कुसुम सरोवर, राधाकुण्ड, श्याम कुण्ड व अस्ताक्षी कुण्ड जिनके जीर्णोद्धार हेतु 19.33 करोड़ रूपए का प्राक्कलन नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु भारत सरकार को भेजा गया है। अन्य 12 कुण्डों हेतु जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी गोवर्धन एवं संबंधित अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए है की सभी कुंडो का निरीक्षण कर उनकी मौजूदा स्थिति, जल की उपलब्धता, रखरखाव सम्बंधी टिप्पणी सम्मिलित करते हुए 15 मई तक अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत करें तथा इन 12 कुण्डों के जीर्णोद्धार हेतु सामाजिक संस्थाओं से वार्ता करके प्रत्येक कुण्ड हेतु एक संस्था का उत्तरदायित्व तय करें, जो इनका रखरखाव कर सकें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
