• Wed. Nov 25th, 2026

चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, अस्पताल में दिया पुत्र को जन्म

Byvijay.singhal1233

Feb 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पाताल कोट एक्सप्रेस में रोहतक से झांसी अपने घर जा रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर महिला के पति ने रेलवे नंबर के हेल्पलाइन पर सूचना दी। ट्रेन जैसे ही जंक्शन पर पहुंची तो आरपीएफ ने महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां एक घंटे बाद पुत्र को जन्म दिया। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि ट्रेन में महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई थी। पीड़ा की सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल आंचल तोमर ने उसे तत्काल रेलवे के डॉक्टर शुभम को दिखाया। उन्होंने बताया कि महिला यात्री संतोषी पति सुरेश एसी कोच में झांसी तक सफर कर रही थीं। रास्ते में प्रसव पीड़ा होने से उन्होंने इसकी सूचना दी तो आरपीएफ अलर्ट हो गई। ट्रेन रुकते ही महिला को तत्काल भर्ती कराया। पति सुरेश ने बताया कि उनकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया है। अब उनके दो बेटे हो गए हैं। उन्हें काफी खुशी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.