हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में होटल के बाहर से थार चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। शातिर चोर वाहन को किसी दूसरे राज्य में बेचने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने चोरों की घेराबंद कर दी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। डीआईजी व पुलिस कप्तान शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में अपराध व अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वृंदावन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। छह जनवरी की रात चोर आनंद वाटिका स्थित होटल श्री दरबार के बाहर से बरेली निवासी गुरुसा गांधी की थार संख्या UP25 BU0060 को चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसे लेकर कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी द्वारा एक टीम गठित कर चोरों की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर चोर थार को किसी अन्य प्रांत में बेचने के लिए जा रहे हैं। कैलाश नगर कट के पास पुलिस टीम ने उन्हें रोकना चाहा तो वह भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम सुजान उर्फ गुटिया, रवि उर्फ भूप सिंह, खलीलुर्रहमान व धर्मेंद्र बताए हैं। पुलिस ने चोरों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शातिरों ने अन्य चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया हैं। जल्द ही अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
