• Sun. Jun 21st, 2026

जयसिंहपुरा में घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर महिला की हत्या

ByVijay Singhal

May 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जयसिंहपुरा में घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर नशेड़ियों ने महिला के सिर में रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जयसिंहपुरा के मोक्षधाम के निकट वाल्मिकी बस्ती निवासी आकाश ने बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब 12 बजे कॉलोनी के कुछ युवक घर के बाहर गली में खड़े होकर शराब पीने के दौरान जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। इससे उनकी मां रामवती (56) की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो कॉलोनी के रहने वाले डोरी, आदित्य, ऋषि और गगन शराब पी रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक कहासुनी करने लगे। शोर सुनकर रामवती के परिजन भी जाग गए। एक युवक अपने घर से लोहे की रॉड लेकर आया और महिला के सिर में मार दी। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.