हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई,जब एक बंद कमरे में एक युवती व एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर का दृश्य देखा, जहां युवक का शव फंदे से लटका हुआ था और युवती नीचे पड़ी हुई थी। पुलिस ने तत्काल शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। मृतको की पहचान राधिका निवासी जमुनापार व सुभाष निवासी छाता के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों के अनुसार युवती विगत कई साल से उक्त मकान में किराए कर रह रही थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
