• Sat. May 2nd, 2026

व्रन्दावन में नाविकों ने खोला मोर्चा, मांगें नहीं मानीं तो तीन मई से देंगे धरना

ByVijay Singhal

May 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नाविकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। केसीघाट पर सभा में नाविकों ने एक स्वर से एजेंसियों द्वारा क्रूज एवं छोटी नावों के संचालन का विरोध करते हुए नावों के रजिस्ट्रेशन के नियमों का सरलीकरण करने और शुल्क घटाकर एक हजार रुपये करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर विचार न करने पर तीन मई से वह धरना देंगे। नाविक बलवीर निषाद एवं जमुना निषाद ने कहा कि हादसे के बाद पिछले 20 दिन से नावों का संचालन बंद है। इससे सैकड़ों नाविक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जब तक रजिस्ट्रेशन शुल्क बनारस की तर्ज पर नहीं होगा और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का सरलीकरण नहीं किया जाएगा तब तक नावों का संचालन बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि वह नगर आयुक्त, डीएम से मिलकर नाविकों की समस्याओं को रख चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हो रहा है। मोटरबोट की रजिस्ट्रेशन फीस एक हजार रुपये की जाए। सभा में गुलाल सिंह, रवि निषाद, राधे, चंद्रभान, खेमी निषाद, मुकेश, पंकज, राम, मोती, राजेंद्र, राम मूर्ति, धर्मवीर, पूरन, पीतम, श्याम, घंसु, दुर्गी, विवेक, सतवीर, नीरज आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.