• Thu. Nov 26th, 2026

बाँके बिहारी मंदिर में भीड़ में फंसकर महिला बेहोश

Byvijay.singhal1233

Apr 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टिव8 न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ रही। गलियां लोगों से पट गईं और मंदिर प्रांगण में जरा भी जगह नहीं बची। भीड़ को नियंत्रित करने के सारे इंतजाम ध्वस्त होते दिखाई दिए। भीड़ में फंसे बच्चे और महिलाओं की चीखते-चिल्लाते देखा गया। जान पर बनी तो लोग रैलिंग और दीवार को फांदकर निकलने को मजबूर हुए। इस दौरान दिल्ली निवासी लज्जा अग्रवाल बेहोश हाे गईं। जुगल घाट और विद्यापीठ चौराहे पर लगाए गए लोहे के गेट के बावजूद मंदिर और गलियों में भीड़ का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार काे कोई त्योहार न होने पर भी इतनी भीड़ कैसे आ गई, लोग यही कहते सुने गए। सुबह से ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भीड़ बढ़ने से प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालु एक-दूसरे से सटकर मंदिर की ओर बढ़ते जा रहे थे। भीड़ के दबाव को कम करने के लिए पुलिसकर्मी लोगों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते दिखे। दोपहर 12 बजे राजभोग आरती से पूर्व भीड़ में फंसे हजारों भक्त आराध्य के दर्शन किए बिना ही चले गए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.