• Thu. Nov 26th, 2026

महिला के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, बाल बाल बची जान

Byvijay.singhal1233

Jan 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दावा तो करता है, लेकिन जंक्शन पर उल्टा है। यहां छह महीने से बंद पड़े एफओबी के चालू न होने से यात्री एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए शॉटकट अपना रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को एक महिला की जान पर बन आई। ट्रैक पार करते समय अचानक खड़ी मालगाड़ी चल दी। शुक्र है यात्रियों का, उन्होंने शोर मचाकर महिला को नीचे लिटा दिया, नहीं तो जान चली जाती। इसी बीच ट्रेन चल दी, तभी यात्री गोविंद गोयल, अभिषेक कश्यप, संजू कश्यप और मोहन ने शोर मचाकर महिला को नीचे लिटा दिया। जिसके चलते महिला की जान बच सकी। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को रोककर महिला को बाहर निकाला। इस दौरान महिला वहां से चली गई। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि महिला गाड़ी के नीचे आ गई थी, कोई चोट नहीं आई है। महिला कौन थी और कहां से आई थी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर बना पुराना एफओबी 6 महीने से बंद पड़ा है। ऐसे में नया एफओबी (फुट ओवरब्रिज) का रास्ता लंबा होने के चलते यात्री ट्रैक को पार करके प्लेटफार्म दो पर पहुंचते हैं। कई बार रेलवे अधिकारियों से यात्रियों ने शिकायत दर्ज की, लेकिन अभी तक यह शुरू नहीं हो सका। जबकि बीते दिनों अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान दिसंबर में चालू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थानीय अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.