• Sat. Aug 1st, 2026

वृंदावन में बस की चपेट में आई महिला के ऊपर चढ़ा पहिया; परिजन में मचा कोहराम

ByVijay Singhal

Aug 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला मध्य प्रदेश से एक समूह के साथ आईं थीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आचारोही गांव से 55 श्रद्धालुओं का दल बस द्वारा वृंदावन में दर्शन के लिए आया है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी बस थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा स्थित चारधाम पार्किंग में खड़ी थी। पार्किंग में ही एक अन्य टूरिस्ट बस भी खड़ी थी। बताया गया है कि दूसरी बस का चालक वाहन को पीछे कर रहा था। आचारोही निवासी 55 वर्षीय लीलाबाई अन्य महिलाओं के साथ बस के पीछे खड़ी थीं। चालक ने पीछे खड़े लोगों पर ध्यान दिए बिना बस बैक कर दी। इसी दौरान लीलाबाई पर बस का पहिया चढ़ गया। साथी महिलाओं के शोर पर चालक ने बस को रोका और आगे किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भतीजे ओमप्रकाश ने बस चालक के खिलाफ थाना जैंत में तहरीर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.