हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में 23 जुलाई की रात में करीब एक बजे करीब छह बदमाश गोशाला में घुस आए। विरोध करने पर गोसेवक महाराज सोरनदास के ऊपर तमंचा तान दिया और रस्सी से उनके हाथ बांध दिए। बदमाश गोवंशो को लोडर वाहन में लादकर भाग गए। 29 जुलाई की रात पुलिस ने मुठभेड़ में राजू निवासी मीरपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर और एहसान निवासी बिछवां थाना बिछवां मैनपुरी मूल निवासी ग्राम रोहिंदा थाना अरनिया बुलंदशहर को पकड़ लिया, जबकि 15 हजार का इनामी सरीफ उर्फ दल्ली निवासी रोहिंदा थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर चकमा देकर भाग निकला। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि सरीफ उर्फ दल्ली गाय चोरी करने की फिराक में पतराम की पुलिया से एलवाडा की ओर रजवाहे की पटरी पटरी पेदल पैदल जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान कोसी-शाहपुर रोड पर पतराम की पुलिया से एलवाडा से सरीफ उर्फ दल्ली को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस रस्सी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22/23 जुलाई की रात में अपने साथियों के साथ मिलकर गांव ऐंच मे गोशाला मे चौकीदार को बांधकर गोवंश ले गया था। जिसे मौसम निवासी बिछोर, जिला नूंह मेवात, हरियाणा को बेच दिया था। सीओ ने बताया कि आरोपी पर अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतम बुद्धनगर, मथुरा, आगरा समेत विभिन्न जनपदों में 13 मुकदमें चल रहे है। अन्य थानों से अपराधिक रिकार्ड खोजा जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
