• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा जनपद में 83 क्रय केंद्रों पर पहले दिन नहीं आया गेहूं

Byvijay.singhal1233

Apr 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा जनपद में बारिश से भीगे गेहूं और समर्थन मूल्य के कम होने के चलते पहले दिन गेहूं के सरकारी क्रय केंद्रों की तरफ किसानों ने झांका तक नहीं। किसानों ने अपना गेहूं व्यापारियों की आढ़तों पर बिक्री के लिए उतार दिया। डिप्टी आरएमओ के अनुसार सोमवार से किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर आने की उम्मीद है। सरकार ने इस दफा 2125 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य तय किया है। बाजार में गेहूं का रेट 2150 रुपये प्रति क्विंटल है। उधर बारिश से भीगे गेहूं को किसान अभी बेचने लिए लाने को तैयार न होने के कारण जनपद भर में बनाए गए 83 सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा और गेहूं का एक भी दाना नहीं आया। मंडी में व्यापारियों की आढ़त पर गेहूं व सरसों को मजदूर सुखाते रहे। डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि पहले दिन सरकारी क्रय केंद्रों पर काेई खरीद नहीं हो सकी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.